भारत में आज से शुरू हुआ बच्चों का वैक्सीनेशन अभियान जिसमें अबतक 8 लाख बच्चों ने अपना रजिस्ट्रेशन Co-Win प्लेटफार्म पर कराया। इस अभियान में फिलहाल बच्चों को भारत बायोटेक (Bharat Biotech) की Covaxin दी जाएंगी, जिसका अंतराल 28 दिनों का होगा।

अभियान के सुचारू रूप से कार्य हेतु केंद्र सरकार ने केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों से 15-18 एज ग्रुप के लिए अलग वैक्सीनेशन सेंटर, सेशन या line का निर्माण करने के लिए कहा है।
भारतीय हेल्थ मिनिस्ट्री के अनुसार देश में लगभग 7. 40 करोड़ बच्चे इस वैक्सीनेशन अभियान के लिए योग्य होंगे। आपको बता दें कि इस वैक्सीनेशन अभियान के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 1 जनवरी 2022 से की गई थी। जिसमें पहले ही दिन लगभग 3.23 लाख बच्चों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया।
आज से शुरू इस वैक्सीनेशन अभियान में बच्चे किसी भी वैक्सीनेशन सेंटर में जाकर सीधे अपना रजिस्ट्रेशन व वैक्सीन लगवा सकते हैं।