भारत के Chandrayaan-3 मिशन का 2022 में लॉन्च संभावित

भारत (India) के बहुप्रतीक्षित चंद्रमा मिशन चंद्रयान -3 (Chandrayaan-3) के 2022 में लॉन्च होने की संभावना है, इसरो प्रमुख के सिवन ने पीटीआई को जवाब देते हुए खबर की पुष्टि की।

ऐसा लगता है जैसे कोविद (Covid) के प्रकोप ने भारतीय अंतरिक्ष अभियानों के पहले के शेड्यूल को बिगाड़ दिया है। मिशन चंद्रयान-3 को पहले 2020 के अंत के दौरान लॉन्च करने की योजना बनाई गई थी, जिसके बाद भारत के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन गगनयान (Gaganyaan) शुरू किया जाना था।

ISRO-logo

इसरो प्रमुख ने बताया कि चंद्र मिशन (Moon mission) चंद्रयान-2 के समान ही होगा लेकिन इसमें ऑर्बिटरअनुपस्थित रहेगा व यह मिशन चंद्रयान -2 में प्रक्षेपित ऑर्बिटर की सेवाओं का उपयोग करेगा।

गगनयान मिशन पर बोलते हुए प्रमुख ने कहा कि, भारत का लक्ष्य इस वर्ष के अंत में अपना पहला मानवरहित मॉड्यूल लॉन्च करना है, इसके बाद दूसरा मानवरहित मिशन और अंत में अंतरिक्ष में मानवयुक्त मिशन। वर्तमान में चार भारतीय परीक्षण पायलट रूस में अपने प्रशिक्षण से गुजर रहे हैं।

शेयर करें