Liver बीमारियों के कारण व लक्षण

लिवर (Liver) की बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 19 April को World Liver Day मनाया जाता है। लिवर से जुड़ी बीमारी एक बड़ी समस्या का रूप ले चुकी है। लिवर से जुड़ी बीमारी का पता जल्दी नहीं चलता इसलिए हम लिवर से जुड़ी दिक्कतों पर काफी देर बाद ध्यान दे पाते हैं और तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।

मुख्यतः लिवर से जुड़ी समस्या 5 तरह की होती है A, B, C, D व E। A और B को आम भाषा में जोंडिस (Jaundice) या पीलिया के नाम से जाना जाता है और इसके अलावा ध्यान न देने पर लिवर से जुड़ी और भी समस्या हमें परेशान कर सकती हैं।

आजकल हर व्यक्ति को पेट से संबंधित कुछ ना कुछ परेशानी होती रहती है। यह परेशानी लिवर में गड़बड़ी की वजह से अधिक होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation) के अनुसार लिवर से संबंधित रोग कई देशों में मृत्यु का सबसे आम कारण है। इस दृष्टि से भारत देश 10वे स्थान पर है। हर साल देश में लिवर सिरोसिस (liver cirrhosis) के 10 लाख नए मामलों का निदान किया जाता है। इस तरह साल दर साल भारत में लिवर संबंधित रोगों के मामलों में होने वाली मौतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

लिवर की विशेषता (Importance of liver)

  • लिवर हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है यह हमारे शरीर की लगभग 500 क्रियाओं को संचालित करता है।
  • साथ ही साथ किसी भी समय शरीर के 30% खून की आपूर्ति भी करता है।
  • सिर्फ इतना ही नहीं लिवर हमारे शरीर में तकरीबन 13000 तरह के रसायनों का उत्पादन भी करता है।
  • ब्लड शुगर (blood sugar) को नियंत्रित करने वाले अलग-अलग तरह के हारमोंस (hormones) बनाता और तोड़ता है।
  • लिवर शरीर में विषैले (poisonous) तत्वों को बाहर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

शरीर के इतने सारे महत्वपूर्ण कार्यों को संचालित करने वाले लिवर की सेहत हमारे रोजाना के खानपान से काफी प्रभावित होती है। जब हम अपने खान-पान पर विशेष ध्यान नहीं दे पाते हैं तो इसकी वजह से लिवर मे कई प्रकार से खराबी आ जाती है, जिनमें मुख्य रूप से शामिल है।

  1. लिवर का फैटी होना।
  2. लिवर में सूजन आना।
  3. व लिवर में इन्फेक्शन होना शामिल है।

लिवर की बीमारी के कारण (causes of liver disorders)

आमतौर पर लिवर मे खराबी के कई कारण हो सकते हैं परन्तु उनमें से कुछ मुख्य व सामान्य वजह निम्नलिखित हैं

  • ज्यादातर लिवर की खराबी अधिक तेल (oily) मसाले (spicy) वाला भोजन करने से।
  • ज्यादा शराब (alcohol) पीने।
  • बाहर का खाना (Junk food) अधिक खाने की वजह से।
  • भोजन का सही ढंग से नहीं पकना।
  • व पेट में होने वाला हल्का-सा दर्द भी लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है।

लिवर की खराबी के लक्षण (symptoms of liver infection)

  1. मुंह से बदबू आना।
  2. आंखों के नीचे काले धब्बे (dark circles) पड़ना।
  3. पेट में हमेशा दर्द रहना।
  4. त्वचा पर सफेद दाग धब्बे पड़ना।
  5. पेट, पैरों, एड़ियों में दर्द और अत्यधिक सूजन (swelling)।
  6. त्वचा का हमेशा लाल रहना और उसमें खुजली (itching) होती रहना।
  7. यूरिन (urine) का रंग गहरा हो जाना।
  8. मल पीले रंग का होना या उसमें खून (blood) आने लगना।
  9. भूख न लगना और उबकाई या उलटी आते रहना।
  10. व आसानी से थकने लगना।
शेयर करें