Tokyo Paralympics 2020 में भारत के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर एक नजर

Tokyo Paralympics 2020, 24 अगस्त से 5 सितंबर 2021 तक टोक्यो (Tokyo), जापान (Japan) में सम्पन्न हुए। कुल 4,537 खिलाड़ियो ने पैरालिंपिक 2020 में भाग लिया। भारत ने नौ पैरा-स्पोर्ट्स में 54 एथलीट भेजे थे, जिसमे भारतीय खिलाड़ियो ने 19 पदक अपने नाम किये। यह भारत (India) का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक के साथ भारत 24वें स्थान पर रहा है।

भारत ने 1968 के पैरालंपिक (Paralympics) खेलों में पदार्पण किया। 1972 में फिर से प्रतिस्पर्धा की, और फिर 1984 के खेलों से देश ने ग्रीष्मकालीन खेलों के प्रत्येक संस्करण में भाग लिया है।

पैरालिंपिक में भारत का पहला स्वर्ण पदक (gold medal), 1972 के खेलों में जीता गया था। जब मुरलीकांत पेटकर (Murlikant petkar) ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी (freestyle swimming) में 37.331 सेकंड के समय का विश्व रिकॉर्ड (world record) बनाया था। भारत उन खेलों में 25वें स्थान पर रहा था।

1984 में, जोगिंदर सिंह बेदी (Joginder singh bedi) ने पुरुषों के शॉट पुट में रजत पदक जीता और इसके बाद डिस्कस और भाला फेंक में कांस्य पदक जीता। इस प्रकार, जोगिंदर भारत के पहले बहु-पदक विजेता पैरालिंपियन (multi medal Paralympian) बन गए। 1984 के खेलों में भीमराव केसरकर (Bhimrao kesarkar) ने भाला फेंक में रजत पदक भी जीता था। भारत भाग लेने वाले 54 देशों में से 37वें स्थान पर रहा था।

भारत ने इसके बाद प्रत्येक पैरालंपिक खेलों में भाग लेना जारी रखा।

Tokyo Paralympics 2020 India winners

टोक्यो पैरालिंपिक 2020 के विजेताओं की सूची (Tokyo Paralympics 2020 winners list):

1) Avani Lekhara : निशानेबाज अवनि लेखारा पैरालंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला (first women) बनीं। लेखरा ने टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग (SH1) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। 19 वर्षीय लेखरा वर्तमान में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 इवेंट में वर्ल्ड नंबर 5 पर हैं।

2) Sumit Antil : भारत ओलंपिक और पैरालंपिक दोनों में जेवलिन थ्रो (Javelin throw) में क्रमश: दो स्वर्ण पदक जीतकर सर्वश्रेष्ठ दावेदार साबित हुआ। सुमित एंटिल ने जेवलिन थ्रो (F64) इवेंट में टोक्यो पैरालिंपिक में भारत का दूसरा स्वर्ण जीता व नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। 66.43 मीटर, भाला फेंक के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ, 22 वर्षीय एंटिल F64 श्रेणी में वर्तमान विश्व रिकॉर्ड धारक (world record holder) हैं। लेकिन अपने गोल्ड के साथ, एंटिल ने अब F64 श्रेणी में एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

3) Yogesh Kathuniya : 24 वर्षीय योगेश कथुनिया ने अपने पैरालंपिक में पदार्पण पर पुरुषों की डिस्कस थ्रो F56 स्पर्धा में रजत पदक जीता। योगेश कथुनिया ने एथलेटिक्स ग्रां प्री में स्वर्ण जीतने के लिए 45.18 मीटर का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

4) Bhavinaben Patel : भावनाबेन पटेल ने महिला एकल वर्ग 4 टीटी स्पर्धा में रजत पदक जीता, वे चीन की झोउ यिंग से स्वर्ण पदक मैच हार गई थी।

5) Devendra Jhajharia : भारत के महान पैरालिंपियन देवेंद्र झाझरिया ने भाला फेंक में रजत पदक जीता। 40 वर्षीय देवेंद्र पूर्व विश्व चैंपियन (world champion) और वर्तमान विश्व रिकॉर्ड धारक हैं, वह पैरालिंपिक खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय (only indian) हैं।

6) Nishad Kumar : 21 वर्षीय निषाद कुमार ने पैरालिंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद टी-47 स्पर्धा में रजत पदक जीतकर अपना ही एशियाई रिकॉर्ड 2.06 मीटर पार किया।

7) Singhraj Adhana : सिंहराज अधाना ने P1 पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 स्पर्धा में 216.8 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। असाका निशानेबाजी रेंज में यह भारत का दूसरा पदक था।

8) Sundar Singh Gurjar : सुंदर सिंह गुर्जर ने पुरुषों की भाला फेंक F46 फाइनल में झझरिया से पीछे रहकर कांस्य पदक जीता।

शेयर करें